औरैया02जुलाई*बाइक सवार युवकों ने महिला के जेवर व रुपए लूटे*
*फफूंँद,औरैया।* थाना क्षेत्र के एक गांव के पास में बाइक से अपनी मायके भाई के साथ जा रही महिला के साथ मे पीछे से आ रही अपाचे बाइक पर सवार तीन युवकों ने आगे बाइक लगाकर महिला के जेवर व 2 हजार रुपये लूट कर भाग गये। सूचना पर पहुँची पुलिस लुटेरों को पकड़ने में लग गई है।
शनिवार की शाम को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी रंजीता देवी पत्नी रोहित कुमार अपने भाई कुलदीप पाल के साथ मे बाइक से अपने मायके आयाना थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर जा रही थी। जैसे ही जुआ अछल्दा मार्ग पर स्थित फतेहपुर रामू गांव के पास में पहुँची तभी पीछे से आ रही दूसरी अपाचे बाइक पर सवार नकाब पोश तीन युवको ने बाइक के आगे लगाकर रोक लिया तथा महिला के जेवर मंगल सूत्र, टॉप्स, अंगूठी व 2 हजार रुपये छीन कर भाग गये। महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस फोर्स पहुँच गया। जिसने जांच पड़ताल की तथा लुटेरों की तलाश में जुट गई है। वही महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*