औरैया02जुलाई*आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रयागराज से चलकर आई रैली*
*मोटसाइकिल रैली का फफूंँद स्टेशन,आरपीएफ ने किया स्वागत*
*दिबियापुर,औरैया।* शनिवार को आजादी महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रयागराज मण्डल स्तर पर रे०सु०ब० बल सदस्यों द्वारा मोटर साइकिल रैली कानपुर से चलकर रुरा स्टेशन आउट पोस्ट अधीन पोस्ट फफूंँद पर समय करीब सवा 11 बजे पहुंचने के बाद फफूंँद स्टेशन पोस्ट पर दोपहर करीब सवा एक बजे पहुँची,जहां आरपीएफ निरीक्षक रजनीश राय ने मय स्टाफ के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रैली का नेतृत्व उपनिरीक्षक नितिन कुमार कर रहे है। रैली कानपुर सेंट्रल से विभिन्न स्टेशनों से होते हुए फफूंद पहुंची और यह रैली अलीगढ़ तक जाएगी। रैली का आयोजन अमर शहीदों की याद में, और आरपीएफ की उपलब्धियों और यात्रियों को रेल सुरक्षा संबंधी नियमों से जागरूक करने के लिए किया जा रहा है।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*