पंजाब02जुलाई*जुगाड़ लगाकर तैयार किया गया बिना नंबरी मोटरसाईकिल पुलिस ने किया जब्त
बिना नंबर मोटरसाईकिल चालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी
अबोहर, 02 जुलाई (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह ने ट्रैफिक पुलिस व प्रशासन को सख्त हिदायत दी है कि बिना नंबरी मोटरसाईकिल सवारों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाये। उन्होंने कहा कि शहर में कई जगह जुगाड़ लगाकर तैयार किये गये बिना नंबरी मोटरसाईकिल सवार घूमते हैं इनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाई की जाये। ज्यादातर लूटपाट की घटनाओं में बिना नंबरी मोटरसाईकिलों का ही इस्तेमाल होता है। डीएसपी अबोहर संदीप सिंह ने ऐसे ही एक बाईक को बरामद किया है जबकि बाईक सवार मौके से फरार हो गये। इस बाईक जुगाड़ लगाकर तैयार किया गया है लेकिन इसपर नंबर प्लेट नहीं है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर वाहन चोर अलग अलग वाहनों के पाटर््स निकालकर जुगाड़ लगाकर बाईक तैयार कर लेते हैं जिनकी पहचान करना भी मुश्किल होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं व वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखें।
फोटो 2: बरामद किया गया मोटरसाईकिल, एसएसपी व डीएसपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर 19 अप्रैल 26*सुल्तानपुर पुलिस का अनूठा अंदाज, हिस्ट्रीशीटर को थाने में बुलाकर दिलाई गई सामूहिक शपथ
अयोध्या 19 अप्रैल 26*भगवान परशुराम जी का जीवन प्रेणाश्रोत…..राम चन्द्र यादव
लखनऊ19-04-2026*लखनऊ भूलेख पोर्टल के माध्यम से डिजिटल भूमि अभिलेख सुविधा का शुभारंभ*