February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी02जुलाई*तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली अधेड़ की शव*

कौशाम्बी02जुलाई*तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली अधेड़ की शव*

कौशाम्बी02जुलाई*तालाब किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली अधेड़ की शव*

*कोखराज कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के पास तालाब के किनारे पेड़ से अधेड़ की लाश लटकती देखी गई है अधेड़ की लाश की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई है सूचना पाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है और अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस का कहना है कि अधेड़ की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट में होगा

घटनाक्रम के मुताबिक कोखराज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर अहिरारा ग्राम पंचायत में गोदहा तालाब के पास संदिग्ध हालत में पेड़ में फांसी के फंदे में कमलेश पटेल उम्र लगभग 48 वर्ष पुत्र राम कुमार उर्फ चंदू निवासी अहरारा थाना कोखराज की लाश लटक रही थी सूचना पाकर मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई है मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है अधेड़ की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है घटनास्थल पर परिजन भी पहुंच गए हैं मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेज दिया है

*एन एच आई के मुआवजे की रकम तो नहीं बनी अधेड़ की मौत का कारण*

*कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के अहरारा गांव में अधेड़ कमलेश पटेल की पेड़ से लटक रही लाश मिली है अधेड़ की किसी से दुश्मनी नहीं थी और अधेड़ के पास किसी प्रकार का तनाव नहीं था कुछ दिन पहले एन एच आई के चौड़ीकरण में जमीन के मुआवजे में लाखों की मोटी रकम मिली थी जिस पर उसके बेटे हिस्सा बंटवारा चाहते थे लेकिन अधेड़ ने साफ तौर पर बेटों से कह दिया था कि एन एच आई के चौड़ीकरण में खेत के बदले मिले लाखो रुपए मुआवजे की रकम का बंटवारा नहीं करेगा जिससे उसके पुत्र के बीच खींचतान मची थी अचानक पेड़ पर अधेड़ की लाश मिली है कहीं मुआवजे की रकम अधेड़ की मौत का कारण नही बनी है कहीं धन के लालच में अधेड़ की हत्या कर अपनों ने पेड़ पर लाश तो नहीं टांग दी है यह पुलिस की बड़ी जांच का विषय है

*परिजनों के चेहरे पर नहीं दिखे गम*

*कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के अहरारा गांव में कमलेश पटेल की पेड़ पर लाश मिलने के बाद परिजनों के चेहरे पर किसी प्रकार के दुख और गम नहीं दिखाई पड़े हैं परिजन आनन-फानन में पीएम कराने के बाद अंतिम संस्कार को बेताब दिखाई पड़े हैं आखिर जिस परिवार में किसी अधेड़ व्यक्ति की अचानक दर्दनाक मौत हो जाए घर का कमाने वाला मुखिया छोड़कर चला जाए उस परिवार के लोगों के चेहरे पर दुख गम ना दिखाई पड़ना तमाम सवाल खड़े कर रहे हैं पूरे भीड़ के बीच किसी के चेहरे पर आंसू नहीं दिखाई पड़ रहे थे घटनास्थल पर चीख पुकार नहीं मची थी कमलेश की मौत पर परिजनों का इस तरह से व्यवहार तमाम सवाल खड़े कर रहा है

 

Taza Khabar