पंजाब02जुलाई*सिंगल यूज प्लास्टि बंद करने का विधायक संदीप जाखड़ ने उठाया था मुद्दा
केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया, बेचने व बनाने वालों पर होगा 500 से 25000 रूपये तक का जुर्माना
अबोहर, 02 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर शहर का नाम देश के सबसे गंदे शहरों में नाम आने के बाद अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया था। इसी के साथ उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टि बैन करने का मुद्दा भी उठाया था जिसके बाद अबोहर में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन कर दिया था। विधायक संदीप जाखड़ के प्रयासों से अबोहर में लगभग सभी रेहडिय़ों पर प्लास्टिक लिफाफे लगभग खत्म कर दिये गये हैं। उन्होंने यह मुद्दा बड़े स्तर पर उठाया था। अब केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में प्लास्टिक बैन कर दिया गया है। अब सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने व बनाने वाले पर 500 से 25000 रूपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। संदीप जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने यह सराहनीय कदम उठाया है और अबोहर में पहले ही सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है।
इधर नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया व आकाशदीप उर्फ सोनू , ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू ने भी केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय बताया है।
फोटो:1, सफाई करते संदीप जाखड़ व अन्य। (फाईल फोटो)
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*