कन्नौज23जून*पत्रकार एकता संघ की बैठक संपन्न , सामूहिक चर्चा कर , कार्यकारिणी विस्तार का किया गठन
कन्नौज । जनपद कन्नौज के इंदरगढ़ कस्बा के निजी गेस्ट हाउस मे पत्रकार एकता संघ की बैठक का आयोजन किया गया। जनपद के सभी पत्रकार बंधु बैठक में उपस्थित रहे। बैठक मे पत्रकार के हित को लेकर चर्चा की गई । आए दिन हो रहे पत्रकारों पर अत्याचार को लेकर पत्रकार एकता संघ के सदस्यों ने बैठक की। कानपुर मंडल अध्यक्ष विनीत अवस्थी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई। संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। वही संगठन मे उपस्थित सभी सदस्यों को अपने-अपने पदों पर कार्य करने की हिदायत भी दी। यह कोई भी पदाधिकारी संगठन के प्रति निष्क्रिय दिखाई देगा तो संगठन उस पर कार्रवाई करेगा। मंडल अध्यक्ष समेत बैठक में कई पदाधिकारी पत्रकार एकता संघ के उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे कन्नौज जिला अध्यक्ष दर्शन राजपूत ने कार्यक्रम में आए पदाधिकारियों का स्वागत कर पदाधिकारियों पर सख्ती से कार्य करने की नसीहत दी। जनपद कन्नौज का कोई भी पदाधिकारी निष्क्रियता ना दिखाएं। सभी पदाधिकारी सक्रिय हो। पत्रकार एकता संघ के बैनर तले कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर अभय दीक्षित , मोहम्मद मुनव्वर , श्याम सिंह , सुमित मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे ।

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर