रायबरेली23जून2022*संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला एक विवाहिता का शव*
मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र ममुनी गांव का हैजहां पर कमरे के अन्दर फांसी से लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव निवासी नीतेश ने दो साल पूर्व रिचा से प्रेम विवाह किया था।संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात रिचा ने कमरे के अंदर फांसी का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।वही सुबह परिजनों को शक होने पर दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर गए तो देखा शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतार कर फॉरेंसिक टीम को बुला कर जांच पड़ताल में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।परिजनों ने ससुराल जनों पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए सलोन कोतवाली में तहरीर सौंपा है। फिलहाल सत्यता क्या है यह जांच का विषय है।
*रिर्पोट राजपाल सिंह यूपी आजतक*

More Stories
दिल्ली8जून2026*विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दिल्ली मंडल में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरदोई8जून26* पुलिस को बड़ी सफलता अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 25 वाहन बरामद
हरदोई8जून26* रिश्ता ठुकराया तो बरसीं लाठियां,बहन की शादी से इनकार पर पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान किया हरदोई