कौशाम्बी18जून*डीएम एवं एसपी ने तहसील सिराथू में सुनी जनशिकायतें*
*सभी अधिकारी विशेष ध्यान देते हुए शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करें*
*कौशाम्बी* शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने तहसील सिराथू में जनशिकायतों को सुना एवं सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दियें उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि विशेष ध्यान देते हुए शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में टाइप आख्या ही अपलोड किया जाय तथा विभागाध्यक्ष का हस्ताक्षर अवश्य रहें सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिये इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित लेखपालों को मौके पर जाकर भूमि विवाद से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 115 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता रामनजर पुत्र रामपति निवासी ग्राम-काजीपुर पथरावा ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि उनकी भूमिधरी पर दबंग व्यक्ति द्वारा जबरन कज्बा कर लिया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सिराथू को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इसी प्रकार बाबूलाल पुत्र किरतानी निवासी ग्राम-टेंगाई द्वारा प्रार्थना देकर अवगत कराया गया कि उनकी भूमि पर गांव के दबंग व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जा कर मकान का निर्माण किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक को पुलिस के साथ मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। शिकायतकर्ता बबलू ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया है कि दबंग व्यक्ति द्वारा खलिहान के नाम दर्ज भूमि पर कब्जा किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को जॉच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केसी राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*