कन्नौज11जून*देवी गीतों पर सारी रात मची धूम*
संवाद सूत्र हसेरन
कस्बे में गुरुवार की रात देवी भक्तो ने विशाल देवी जागरण का आयोजन किया। जिसमें मशहूर कलाकारों ने जमकर देवी गीत गाए। लोगो ने बेहद पसंद का करतल ध्वनि से इनाम देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कौशलेंद्र सिंह ने गणेश व सरस्वती वंदना गाकर तालियां बजाने को लोगो को विवश कर दिया। मशहूर गायक प्रधान प्रतिनिधि हुसैन नगर चक्रधर सिंह भदौरिया ने मधुर वाणी से अब द्वार दया का खोलो मां। क्यों चुप हो कुछ तो बोलो मां। गीत पर उपस्तिथि भक्त जनों की काफ़ी देर तालियां बटोरी। गीत को बेहद पसंद किया गया। इसके अलावा कई अन्य गीत गाए। मैनपुरी की गायिका कीर्ति ने गीत मैया जी देना वरदान जो होके दयावान। करे हम तुम्हारा गुणगान। देवि भक्तो ने बेहद सराहा करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवा ठाकुर गोपाल चन्द्र गुप्ता शिवकुमार गुप्ता अभिषेक वाजपेई रोहित शिवम् ठाकुर प्रधान प्रतिनिधि हसेरन रामचंद्र शाक्य पंकज गुप्ता उर्फ कल्लू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मुन्ना रावत एंड विजय ने किया।
कन्नौज से शिवम गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ न्यूज़ यूपी आजतक

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!