फाजिल्का09जून*सीआईए स्टाफ-2 पुलिस ने दो युवकों को 110 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 9 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई मिलख राज, सोमप्रकाश व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त जा रही थी कि सामने से दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उनसे 110 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान भीम सैन उर्फ भीमा पुत्र दौलत राम, शिव कुमार उर्फ नन्नी पुत्र पवन कुमार वासी कृष्णा नगरी गली नं. 1 मलोट जिला मुक्तसर साहिब के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने जिन दो युवकों को पकड़ा है उनकी काफी समय से तलाश थी। यह काफी समय से अबोहर में चिट्टा बेचने का काम करते थे। इनसे रिमांड के दौरान पूछताछ की जायेगी। रिमांड के दौरान पूछताछ की जायेगी कि यह कहां से हैरोइन लेकर आते हैं और किसे सप्लाई करते हैं।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महेवा इटावा 13 सितंबर 26*ब्लॉक स्थापना दिवस पर विशेष
हाजीपुर 13 सितंबर2026,अखिल भारतीय रेलवे खानपान लाईसेंसीज वेलफेयर एसोसिएशन की एक विचार विमर्श सभा का आयोजन किया
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 श्रकांग्रेस के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान के निधन पर कांग्रेस में शोक