March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया06जून*विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत*

औरैया06जून*विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत*

[6/6, 19:34] Ram Prakash Sharma: औरैया06जून*विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की मौत*

*औरैया।* कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जमौली गाँव में एक महिला अपने निर्माणाधीन घर की तराई कर रही थी। इस बीच वह बिजली के खुले तार की चपेट में आ गई। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे गम्भीर हालात में सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जमौली गांव निवासी मदन मोहन द्विवेदी होमगार्ड मे नौकरी करते हैं, जो कानपुर बाबूपुरवा थाने में तैनात है। इस समय वह वहीं ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी अवन कुमारी (55 वर्ष) अपने गृह कार्य में व्यस्त थी। घर में कुछ निर्माण चल रहा था बन रहा था, जिस पर वह पानी से तराई कर रही थी। उसी समय कोई खुला बिजली का तार टच हो गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। घर मे कोई नहीं था, वह बेहोश होकर गिर पड़ी, जब मिस्त्री काम करने आया, तो देखा वह बेहोश जमीन पर पड़ी थी।, उसने चिल्लाकर मोहल्ले वालों को बुलाया, आनन फानन मे गाँव वाले एम्बुलेंस से सीएचसी दिबियापुर ले गये। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मेवाराम ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Taza Khabar