कौशाम्बी06जून*ईलाज के दौरान महिला की हुई मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।*
कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना करन चौराहा स्थित विकाश हॉस्पिटल में दुर्घटना में घायल महिला की ईलाज के दौरान मौत हो गई।जिसके कारण परिजनों ने डॉक्टरों की ईलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर हॉस्पिटल में बवाल काटा।
जानकारी के अनुसार संजय निवासी ग्राम घोसिया की पत्नी मन्शा देवी उम्र लगभग 32 वर्ष अपने नंद की सास की मिट्टी देने कोखराज स्थित फ़ाकिर बख्स का पूरा ग्राम जा रही थी।रास्ते मे ई रिक्शा जिस पर वह सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके कारण महिला का पैर फैक्चर हो गया था।दिनांक 4 जून 2022 को सराय अकिल के करन चौराहा स्थित विकाश हॉस्पिटल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया और महिला का इलाज चलने लगा।अचानक आज महिला की मौत हो गई।सूचना मिलते ही मृतका के परिजन हॉस्पिटल में इकट्ठा हो गए और डॉक्टरों पर ईलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगना सुरु कर दिए।
सूचना मिलते ही उप0 नि0 जमालुद्दीन फोर्स सहित मौके पर पहुँच कर मामला को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
*राजू सिंह*
*कौशाम्बी*

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल