उदयपुर06जून*राजकीय उच्च प्रा0वि0 को उच्च मा0वि0 की स्वीकृति दिलाने पर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार का आभार
खेरवाड़ा,6 जून । मुख्य मंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2022-23 बजट घोषणा संख्या 28(3) के अन्तर्गत शासन उप सचिव प्रथम शिक्षा (ग्रुप -1 ) विभाग के पत्र संख्या 4(6) शिक्षा -1/ ब घो सं11/2022-23/2022 दिनांक 4-6-2022 राज्य की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर स्थित 399 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किये जाने की स्वीकृति एतद द्वारा प्रदान की है । इनमें से विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार की अनुशंसा पर उदयपुर जिले की पंचायत समिति खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत परबीला मुख्यालय पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परबीला को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परबीला , ग्राम पंचायत मुख्यालय वागपुर की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वागपुर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वागपुर, ग्राम पंचायत मुख्यालय भाखरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भाखरा को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाखरा , ग्राम पंचायत मगरा मुख्यालय के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मगरा को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मगरा, ग्राम पंचायत मुख्यालय पलसीया की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पलसीया को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलसीया, पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत देमत मुख्यालय की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देमत को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देमत, ग्राम पंचायत मुख्यालय चित्तौड़ा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चित्तौड़ा को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़ा, ग्राम पंचायत घाटी की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घाटी को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घाटी क्रमोन्नत किया है। इसी प्रकार से पंचायत समिति केसरियाजी की ग्राम पंचायत बरना मुख्यालय की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरना को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरना, ग्राम पंचायत मुख्यालय थाणा ( केसरियाजी) की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय थाणा को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा को क्रमोन्नत किये जाने पर विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी केसरियाजी दोनों ब्लाकों के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं, ब्लाक कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, सदस्यों, जिला परिषद सदस्य कालुराम मीणा, सविता मीणा, विश्लया कोठारी, विजयराम कलासुआ, पंचायत समिति खेरवाड़ा की प्रधान पुष्पा मीणा, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार, पंचायत समिति केसरियाजी की प्रधान केशर देवी मीणा, क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगणों सभी की ओर से उदयपुर संभाग के जननायक, विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के विकास पुरुष माननीय विधायक डाक्टर दयाराम परमार साहब का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हैं ।

More Stories
रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*