January 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया04जून22*वाहन का इंतजार कर रहे दो छात्रों को डीसीएम ने रौंदा*

औरैया04जून22*वाहन का इंतजार कर रहे दो छात्रों को डीसीएम ने रौंदा*

औरैया04जून22*वाहन का इंतजार कर रहे दो छात्रों को डीसीएम ने रौंदा*

*एक छात्र की मौके पर मौत,एक गम्भीर,बीएससी के पेपर देने जा रहे थे*

*गुस्साए लोगों ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम*

*औरैया।* शहर के मंडी समिति तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे दो छात्रों को कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गईं। जबकि दूसरा गम्भीर घायल हो गया। लोगो ने डीसीएम पकड़ कर चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गुस्साए लोगो ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। शव उठने पर पुलिस से लोगों।की खूब झड़प हुई। गुस्साए लोग डीसीएम में आग लगाने की बात कही तो पुलिस ने सख्ती दिखाई लेकिन पुलिस से झड़प होती रही।
शहर के जमालशाह निवासी करीब 21 वर्षीय अफजल पुत्र शकील गुलाब सिंह कॉलेज से बीएससी फाइनल कर रहा है। जनता महाविद्यालय अजीतमल में पेपर चल रहे हैं। अफजल अपने साथी ताहिर उर्फ राजा पुत्र यूनिस खान व सुमित गुप्ता पुत्र अरविंद के साथ दोपहर दो बजे पेपर देने जा रहा था। तीन बजे से पेपर थे। यह लोग मंडी तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी समय कानपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही डीसीएम ने छात्रों को रौंद दिया। जिससे अफजल की मौके ही मौत हो गई , जबकि सुमित गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोग दौड़े और डीसीएम को पकड़ कर चालक को पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायल सुमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोते बिलखते परिजन आ गये। गुस्साये लोगों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। पुलिस और परिजनों की जमकर झड़प हुई। कुछ लोगों ने डीसीएम में आग लगाने की बात कही तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हिदायत दी। करीब एक घण्टे से अधिक हाइवे पर जाम लगा था। पुलिस परिजनों को समझा कर शव पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था।
*तीसरा साथी पानी लेने गया तो बच गया*
तीसरा साथी ताहिर उर्फ राजा धूप के काऱण पानी की बोतल लेने चले गया
वह घटनास्थल से 200 मीटर दूर दुकान पर पानी ले ही रहा था कि हादसा हो गया। हादसा देख वह दौड़ा लेकिन तब तक अफजल की मौत हो गई थी।अपने साथी की मौत से वह बदहवास हो गया।

Taza Khabar