फाजिल्का03जून*25 मोटरसाईकिल चोरी के मामले में चौथा आरोपी अमर सिंह उर्फ राजू काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 3 जून (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एडीशनल एसएचओ दविंद्र सिंह, एएसआई अमरीक सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 25 मोटरसाईकिल चोरी के बरामद मामले में पहले पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया था। अब चौथे आरोपी अमर सिंह उर्फ राजू पुत्र काला सिंह वासी अरनीवाला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट राजन अनेजा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी ओर पता लगाया जायेगा कि अब तक कितनी चोरियां कर चुके हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 31 मार्च 26*वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (भारतमाला परियोजना) का मार्ग बदल दिया गया है।*
बांदा31मार्च26*सोते समय घर में लगी आग़ से महिला की जलकर मौत बच्ची व पति भी झुलसे*
अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक