औरैया03जून*परौंख की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हो रहे सभी प्रयास*
*उच्च प्राथमिक विद्यालय से लेकर सैनिक स्कूल व मेडिकल कॉलेज तक के सफर में मददगार*
*औरैया।* देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद जी के पैतृक गांव परौंख ( वि० क्षे० डेरापुर जनपद कानपुर देहात ) के उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विगत 5 वर्षों से आईआईटी- कानपुर व यूनिसेड संस्था (यूनिट ऑफ साइंस एंड एजुकेशन डेवलपमेंट) के सहयोग से राष्ट्रीय आविष्कार लैब का संचालन किया जा रहा है। डेरापुर ब्लॉक के ग्राम परौंख के निवासी महामहिम रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने के बाद यूनिसेड संस्था ने आई०आई०टी० कानपुर के सहयोग से उच्च प्राथमिक विद्यालय परौंख में 3 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रीय आविष्कार की स्थापना की गई थी।
स्थापना के दौरान जनपद कानपुर देहात जिलाधिकारी एवं अवनीश त्रिपाठी चीफ मेंटर, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान नेशनल प्रोग्राम एडवाइजर ,भारत सरकार के द्वारा द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार लैब का शुभारंभ किया गया। 5 वर्ष पूर्व गांव परौंख की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए अवनीश त्रिपाठी द्वारा किये गए प्रयास आज सफल होते दिख रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कर कमलों द्वारा सैनिक स्कूल व मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में परौंख को आगे बढ़ाने के लिए यूनिसेड द्वारा निटी आयोग की एटीएल जैसी सुविधाओं को स्थापित किया जाएगा, जिसमें ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटर जैसी नवीनतम तकनीकी से विद्यार्थियों को अवगत कराया जायेगा। जिससे परौंख के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। शुक्रवार को जनपद कानपुर देहात के वि०क्षे० डेरापुर के ग्राम परौंख में महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के आगमन के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के पैतृक गांव में अवनीश त्रिपाठी चीफ मेंटर, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान नेशनल प्रोग्राम एडवाइजर , भारत सरकार,अनुराग पांडेय सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सी०एस०ई० डिपार्टमेंट आई०आई०टी० कानपुर के द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार लैब का निरीक्षण किया गया एवं राष्ट्रीय आविष्कार लैब के विकास ,भविष्य में किये जाने वाले कार्यों और बच्चों के मानसिक एवं तार्किक विकास से सम्बंधित तथ्यों पर चर्चा की गई।
शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आये। प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा प्रदेश में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। जिस मौके पर अवनीश त्रिपाठी चीफ मेंटर, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान नेशनल प्रोग्राम एडवाइजर ,भारत सरकार व अनुराग पांडेय सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सी०एस०ई० डिपार्टमेंट आई०आई०टी० कानपुर एवं प्रदेश के अन्य सभी पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 30 मार्च 26*साढे तीन करोड़ की सड़क कागजों में ‘कम्प्लीट’, ज़मीन पर सिर्फ गड्ढे; रचना सिंह ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
नई दिल्ली 30 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11बजे की बड़ी खबरें……………….*