फाजिल्का24मई*पहले पति नशा बेचने के मामले में अंदर, अब पत्नी 2 किलो पोस्त सहित काबू
अबोहर, 24 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, एसआई हरबंस, एएसआई दलीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी गांव नाईयांवाला की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि भूपिंद्र सिंह जो नशे के मामले में अंदर है उसकी पत्नी पोस्त तस्करी का काम कर रही है। अगर छापा मारा जाये तो उससे पोस्त बरामद हो सकता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो दो किलो पोस्त बरामद हुआ है। पकड़ी गई महिला की पहचान रणजोत कौर पत्नी भूपिंद्र सिंह वासी नाईयांवाली ढाणी के रूप में हुई। आरोपी महिला को थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:5 पुलिस पार्टी आरोपी महिला को ले जाते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा14जुलाई26*हत्या के अभियोग में वांछित2 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली14जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*