फाजिल्का24मई*11 बोतलें हरियाणा मार्का शराब सहित 1 काबू
अबोहर, 24 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई लालचंद, भारत गैस एजेंसी जम्मू बस्ती की तरफ जा रहे थे कि खास मुखबिर ने सूचना दी कि अश्वनी कुमार पुत्र चरनदास वासी संत नगरी गली नं.2 हरियाणा से शराब लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो अश्वनी कुमार को 11 बोतलें हरियाणा मार्का शराब सहित काबू किया। आरोपी को न्यायाधीश अश्वनी गोयल की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*