फाजिल्का23मई*10 ग्राम हैरोइन सहित महिला काबू, जेल भेजा
अबोहर, 23 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश, एएसआई मिलख राज को खास मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला कुलवंत कौर पत्नी छिंदरपाल वासी ठाकर आबादी गली नं. 12 जो नशे का कारोबार करती है। अगर उसे छापा मारकर पकड़ा जाये तो उससे भारी मात्रा में हैरोइन बरामद हो सकती है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो उससे 10 ग्राम हैरोइन व 10 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद हुई। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व महिला आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*