फाजिल्का16मई*जसबीर सिंह के खिलाफ धारा 376 की बढ़ौतरी की गई, आरोपी जेल में
अबोहर, 16 मई (शर्मा): डीएसपी अबोहर संदीप सिंह, नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग को भगाने के आरोपी जसबीर सिंह पुत्र पप्पू सिंह, बिहारी लाल व गुरदीप सिंह व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में नगर थाना पुलिस ने लडक़ी व लडक़े को काबू किया। लडक़ी के अदालत में 164 के बयान करवाये गये। लडक़े को जेल भेज दिया था। लडक़ी के परिवार वालों ने लडक़ी का मेडीकल करवाने की मांग की थी। पुलिस ने लडक़ी का मैडीकल करवाने के बाद मुकदमा नं. 66, 03.05.022 भांदस की धारा 366ए, 363, 120बी, 376 आईपीसी के तहत मामले में बढ़ौतरी की गई। इस मामले में दो आरोपी गुरदीप व बिहारी लाल वासी गद्दाडोब फरार बताये जा रहे हैं। इन्होंने जसबीर सिंह के साथ मिलकर 9वीं कक्षा की छात्रा को घर से भगाया था।
फोटो 1: पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*