कौशाम्बी14मई*थाने पहुंचकर डीएम एसपी ने सुनी समस्याएं*
*डीएम एसपी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही उदासीनता या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा*
*कोखराज कौशाम्बी* शासन के निर्देश पर कोखराज थाना में थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी थाना पहुंचे वहां पर मौजूद फरियादियों की समस्याओं को डीएम एसपी ने सुना और संबंधित अधीनस्थों को समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए
थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपने अपने सर्किल में जा कर विवादित प्रकरणों का निपटारा करें उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही उदासीनता या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इस मौके पर सीओ सिराथू कृष्ण कुमार सिंह एसओ कोखराज क्षेत्रीय लेखपाल कानूनगो रियाज अहमद नेहा लोक नाथ ,दिलीप, अमन सिंह,साधना सिंह,आदि लेखपाल उपस्थिति रहे।

More Stories
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*