कौशाम्बी10मई*पानी भरने के विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या*
*करारी कौशांबी* करारी थाना क्षेत्र के बरलाहा गांव में हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में एक अधेड़ को लाठी डंडे से बेरहमी से पीट दिया गया है इलाज को ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई है जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
घटनाक्रम के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के बरलाहा गांव में मंगलवार की सुबह हैंडपंप पर नथन लाल सरोज उम्र 45 वर्ष पुत्र चंद्रपाल सरोज और सुरेश चंद्र सरोज पुत्र हरिमोहन सरोज पानी भरने गए थे पानी भरने के दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया आक्रोशित सुरेश चंद्र ने लाठी डंडे से नथनलाल सरोज पर हमला बोल दिया बेरहमी से नथन को पीटा गया जिससे उसे गंभीर चोटें लगी मौके पर वह मरणासन्न हो गया आनन-फानन में नथन लाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में नथन लाल सरोज उम्र 45 वर्ष की मौत हो गई है जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंची है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
More Stories
सहारनपुर27 अक्टूबर 26*थाना मण्डी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार;
सहारनपुर 27 अक्टूबर 26*ए आर ओ खाद विभाग अश्वनी मिश्रा से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न वार्डों की समस्या का करवाया निस्तारण
पूर्णिया बिहार 27 अक्टूबर26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकीनगर लूट कांड के दो आरोपी मधेपुरा से गिरफ्तार,