उत्तर प्रदेश 14 जनवरी 26 ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज हत्या का मामला। ..
यूपी | ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। अंकित प्रजापति ने कॉल सेंटर में काम करने वाली दीपा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को एक कार के नीचे रखकर मामले को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की।
पुलिस जांच में सामने आया कि अंकित और दीपा के बीच दोस्ती थी, जिसे अंकित एकतरफा प्यार समझने लगा। जब दीपा ने उससे दूरी बनाई और रिश्ते से साफ इनकार किया, तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना के बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अंकित के पैर में गोली लगी है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 समेकित जाँच चौकी दालखोला पर बड़ी कार्रवाई, मद्यपान के आरोप में 7 व्यक्ति गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 26 पूर्णिया विश्वविद्यालय की 13वीं वित्त समिति की बैठक संपन्न,
मथुरा 29 नवंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*