कौशाम्बी01मई*मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में ई-पेंशन पोर्टल का उद्घाटन किया गया*
*ई-पेंशन पोर्टल से पेंशन की धनराशि हस्तान्तरित की गयी जिसमें 09 पेंशनर जनपद के भी शामिल*
*कौशाम्बी* प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में ई-पेंशन पोर्टल का उद्घाटन किया गया इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों ने मुख्यमंत्री के उदबोधन को सुना मुख्यमंत्री द्वारा 31 मार्च 2022 को राज्य सरकार की सेवा से सेवानिवृत्त हुए कुल 1230 पेंशनरों को ई- पेंशन पोर्टल के माध्यम से पेंशन की धनराशि उनके खाते में हस्तान्तरित की गयी जिसमें 09 पेंशनर जनपद के भी शामिल है जनपद में वर्तमान में कुल 5518 पेंशनर है। इस अवसर पर जिलाधिकारी सुजीत कुमार प्रभारी वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ देव कुमार यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व पेंशनर उपस्थित थे
ई-पेंशन पोर्टल प्रणाली का उद्देश्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध रूप से किया जाना, प्रत्येक चरण पर जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना तथा इस संबंध में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित किया जाना है यदि किसी प्राधिकारी द्वारा निर्धारित समय अवधि में कार्यवाही पूर्ण नहीं की जाती है तो सिस्टम द्वारा प्रकरण उच्च स्तर के प्राधिकारी को स्वतः अग्रसारित कर दिया जायेगा
More Stories
बांदा 27 अक्टूबर 26*ग्राम छिरहुटा में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 158 लोगों का पंजीयन*
बांदा 27 अक्टूबर 26*दलित महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग*
फर्रुखाबाद27 अक्टूबर 26*युवती के अपमान का आरोप, एनडीपीएफ ने डीपीओ पर उठाए सवाल