पंजाब29अप्रैल*हरियाणा मार्का शराब सहित 1 काबू, दूसरा फरार
अबोहर, 29 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी निर्मल सिंह को खास मुखबिर ने सूचना दी कि सिमरन कुमार व अमित कुमार हरियाणा से शराब लाकर बेचने का काम करते हैं। अगर छापा मारा जाये तो भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने मौके पर छापा मार कर 12 बोतलें रोयल स्टेैग हरियाण मार्का सहित सिमरन कुमार को 12 बोतल सहित काबू किया जबकि दूसरा आरोपी अमित कुमार मौके से फरार हो गया। नगर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी सिमरन को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
महोबा 30जून26*सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को पुष्पगुच्छ/मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई।*
महोबा 30जून26*🔸मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल
महोबा 30जून26**थाना खन्ना की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*