पंजाब29अप्रैल*20 ग्राम हैरोइन सहित जिंदू काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 29 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई कुलविंद्र सिंह, एएसआई अमरीक सिंह को खास मुखबिर ने सूचना दी कि जतिंद्र सिंह उर्फ जिंदू पुत्र लखविंद्र सिंह वासी कुतियांवाली रोड ढाणी खेमाखेड़ा लंबी हैरोइन लाकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने बिजलीघर के निकट आरोपी को काबू किया और 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:8 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ