पंजाब28अप्रैल*रामदेव नगरी निवासी साहिल की युवक ने ट्रेन के नीचे आकर हुई मौत
अबोहर 28 अप्रैल (शर्मा)। रेलवे थाना प्रभारी कस्तूर लाल, एएसआई भजन लाल, पीएच जवान राजकुमार को सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन के नीचे आने से घायल हो गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ट्रेन चालक ने बताया कि युवक लाईन क्रॉस कर रहा था और हैडफोन लगाए हुए थे जिसके चलते वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे युवक के दोनों पैर कट गये। उसके कानों में हैडफोन लगा होने के कारण हरिद्वार जाने वाली रेलगाडी की चपेट में आने से उसके दोनों टांगें कट गई इसकी सूचना आसपास के लेागों ने नर सेवा नारायण सेवा समिति प्रधान राजू चराया को दी जिस पर संस्था के बिट्टू नरूला और चिमन लाल मौके पर पहुचें तो देखा कि उसकी सांसें चल रही थी जिस पर उन्होंने उसे तुरंत जीआरपी के वधावा सिंह और भजन सिंह के नेतृत्व में ऐम्बूलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। इधर उसके परिजनों को सुबह करीब 8 बजे उन्हे सोशल मीडिया से उनके बेटे की हरिद्वार जाने वाली रेलगाडी की चपेट में आने की सूचना मिली। तो वे अस्पताल में पहुंचें। बताया जाता है कि मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा और बहन का इकलौता भाई था। रेलवे पुलिस ने लडक़े के पिता युद्धवीर वासी रामदेव नगर के बयानों के आधार पर 174 की कार्यवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
फोटो:6, मृतक युवक साहिल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
सहारनपुर27 अक्टूबर 26*थाना मण्डी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार;
सहारनपुर 27 अक्टूबर 26*ए आर ओ खाद विभाग अश्वनी मिश्रा से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न वार्डों की समस्या का करवाया निस्तारण
पूर्णिया बिहार 27 अक्टूबर26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकीनगर लूट कांड के दो आरोपी मधेपुरा से गिरफ्तार,