पंजाब28अप्रैल*ट्रैफिक प्रभारी ने बिना नंबर व बिना दस्तावेज वाहनों के काटे चालान
अबोहर, 27 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर के ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने शहर में बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाये हैं। पुलिस टीम ने अग्रसैन चौक पर नाकाबंदी कर बिना दस्तावेज व बिना नंबरी वाहनों के चालान काटे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने वाहन पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं व अपने दस्तावेज साथ रखें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:2, चालान काटते पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*