कानपुर28अप्रैल*दोस्त के साथ पनकी नहर में नहाने गया किशोर पनकी नहर ने डूबा
दोस्त के साथ पनकी नहर में नहाने गया किशोर रविवार को कल्याणपुर आवास विकास तीन पनकी नहर में डूब गया। नहाते समय दो दोस्त डूबने लगे, जिस पर तीसरे साथी ने एक को बचा लिया लेकिन दूसरा दोस्त नहर में पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। लालबंगला निवासी बंटी पुत्र विवेक उर्फ प्रिंस रविवार को अपने बड़े पिता शिवा के पास अर्मापुर (जे,टाइप) घर आया हुआ था। लालबंगला निवासी 14 वर्षीय विवेक उर्फ प्रिंस रविवार सुबह पनकी नहर पटरी रोड पर अपने दो अर्मापुर के दोस्त 17 वर्षीय नैतिक पुत्र राजेश कुमार व 15 वर्षीय विनय पुत्र राजन के साथ टहलने के लिए घर से निकला था। इस दौरान विवेक उर्फ प्रिंस ने पनकी नहर में नहाने की बात करते हुए छलांग लगा दी। गहराई में चले जाने के कारण प्रिंस को डूबता देख उसे बचाने के लिए विनय ने भी छलांग लगा दी। जिसके बाद विनय भी गहराई में चला गया और दोनों डूबने लगे। जिन्हें बचाने के लिए तीसरे किशोर नैतिक ने नहर में छलांग लगा कर हाथ आए विनय को बचा लिया। वहीं इलाकाई लोगों ने आरोप लगाया कि पनकी नहर में कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यहां पर अक्सर लोगों की डूबने से मौत हो जाती है। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से प्रिंस को काफी खोजा लेकिन उसका पता नहीं चल सका। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि गोताखोरों की तीन टीमों को लगा कर किशोर की तलाश की जा रही है।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*योगी सरकार ने पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई यूपी सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा*
कानपुर देहात24अगस्त2026*नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें