औरैया17अप्रैल2022*शासन के निर्देशन में एसपी ने किया पैदल गस्त*
*औरैया।* प्रदेश शासन के अनुपालन में शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त किया गया इसके साथ ही जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा कोतवाली औरैया के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल तथा डीवाईएसपी गुंजन सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार 16 अप्रैल की रात्रि पैदल गस्त कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*