उदयपुर16अप्रैल22*श्री देमतीया हनुमान जी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न
खेरवाड़ा,16 अप्रेल।श्री देमतीया हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दो दिवसीय महोत्सव आज विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में देव पुजन, हनुमान चालीसा पाठ एवं सुन्दर काण्ड,कलश यात्रा ,शिखर स्थापना,ध्वजा दण्ड स्थापना, पूर्णाहुति एवं महा आरती के साथ सम्पन्न हुआ । डाक्टर परमार ने भी पूर्णाहूति दी गई ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डूंगरपुर लाल शंकर घाठीया, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, उपाध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार,देहात ग्राम पंचायत के सरपंच रूपसिंह फनात, पूर्व सरपंच बंशीलाल बरण्डा, सोमराज, अशोक बरण्डा, सरपंच पार्टीयां रमेश पारगी, पूर्व सरपंच बक्षीराम डोडा,मुकेश अहारी, अनारसिंह,बापू अहारी मुखी,उप सरपंच विश्राम बरण्डा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
प्राण प्रतिष्ठाचार्य प्रभावलकर त्रिवेदी एवं विद्वान भुदेवो व आयोजन समिति देहात गुडा समस्त ग्रामवासियों द्वारा भव्य आयोजन किया गया ।
More Stories
सीतापुर 30 अक्टूबर 26**चूहें खा गये गरीब का एक लाख रुपया**गरीब परिवार का 5 साल का सपना चूहों ने पल भर में बर्बाद कर दिया*
जम्मू कश्मीर 30 अक्टूबर 26*कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में अक्टूबर महीने में ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*लेदर उद्योग को मिलेगी नई उड़ान! मोतीझील में 7वें लेदर मेले का आगाज,