जोधपुर15अप्रैल*हनुमान जन्मोत्सव पर गुरूओं का तालाब में दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का आगाज हुआ
– आज गायक छोटूसिंह रावणा व लेहरूदास बहाएंगे भजनों की सरिता
जोधपुर।
गुरूओं का तालाब स्थित रोकड़िया बालाजी मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का आगाज शुक्रवार शाम को मंदिर पर ध्वजारोहण व गुरूओ का तालाब क्षेत्र में हनुमानजी की रथ यात्रा निकालने के साथ हुआ। वहीं शनिवार शाम को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। रोकड़िया बालाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष बाबू लाल प्रजापत ने बताया कि संतों के सानिध्य में आयोजित होने वाली भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा, लेहरू दास वैष्णव, चंदन सिंह राजपुरोहित भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। जन्मोत्सव के दिन बालाजी के विशेष फूल मंडली से श्रृंगार कर प्रसादी का भोग लगाया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष सागर गौड ने बताया कि भजन संध्या में मंदिर के पूजारी गुरु हिम्मत सिंह, जुगल जोड़ी बाबा रामदेवजी मंदिर के सेनाचार्य अचलानंद महाराज, सूरसागर बड़ा रामद्वारा के महंत डॉ.रामप्रसाद महाराज, संत राजाराम महाराज, संत कृपाराम महाराज, संत मुरलीधर महाराज सहित शहर के जनप्रतिनिधिगण व श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।
(फोटो सहित)

More Stories
कानपूर नगर ०१ मार्च २६ * भ्रष्टाचार और अपराध की दौड़ में हुई बराबरी लेकिन कागजों में सराहनीय काम दिखाना है, सिर्फ मोटा काला धन कमाना है की योजना को सफ़ल बनाना है, बल्कि न्याय की आवाज़ और अपराध दर्शाने वालों को मुकदमों में फ़साना है
मथुरा 1 मार्च 26*क्षेत्राधिकार मार्ग द्वारा मां टोल प्लाजा पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की जांच*
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *