April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब11अप्रैल*10 पेटी चंडीगढ़ शराब सहित पति पत्नी काबू, पुलिस रिमांड पर

पंजाब11अप्रैल*10 पेटी चंडीगढ़ शराब सहित पति पत्नी काबू, पुलिस रिमांड पर

पंजाब11अप्रैल*10 पेटी चंडीगढ़ शराब सहित पति पत्नी काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोमप्रकाश शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी किलियांवाली बाईपास पर खड़ी थी। एक गाड़ी आती दिखाई दी। गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 10 पेटी रॉयल स्टैग चंडीगढ़ शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश पुत्र गुलशन, भारती पत्नी गुलशन वासी मकान नं. 78डी, जवाहर नगर, सैक्टर 7 गंगानगर हालाबाद मकान नं. 3056, नजदीक खेड़ा मंदिर दशहरा ग्राऊंड खरड़ पंजाब के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना नं. 1 में मामला दर्ज किया गया है। दोनों को आज न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। काफी समय से चंडीगढ़ से शराब लाकर बेचने का काम करते थे। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, जानकारी देते पुलिस टीम।
चौधरी अजय कुमार भादू उर्फ गुन्नी के खिलाफ कार्यवाई की मांग की
मामले की जांच डीएसपी संदीप सिंह कर रहे हैं