पंजाब11अप्रैल*चौधरी अजय कुमार भादू उर्फ गुन्नी के खिलाफ कार्यवाई की मांग की
मामले की जांच डीएसपी संदीप सिंह कर रहे हैं
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा): गांव वरियामखेड़ा निवासी साहब राम पुत्र खेता राम ने एक प्रार्थना पत्र लिखकर डीएसपी अबोहर से मांग की है कि उसको वरियामखेड़ा गांव का चौधरी अजय कुमार भादू उर्फ गुन्नी पुत्र वरजिंद्र भादू व एक अन्य व्यक्ति के साथ आया। वह खेत में काम कर रहा था। साहब राम को खेत में पीटा गया। बाद में अजय उर्फ गुन्नी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साहब राम का आरोप है कि वह अजय भादू के पास पहले नौकरी करता था। कुछ पैसे उसने अजय भादू को देने थे। उसने अजय भादू का काम छोड़ दिया था और कहीं दूसरी जगह पर काम पर लग गया था। उसने डीएसपी अबोहर से मांग की है कि अजय कुमार भादू उर्फ गुन्नी भादू के खिलाफ बनती कार्यवाई की जाये। उसके साथ मारपीट की गई है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2 जानकारी देते साहब राम व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर24मई26*16 साल बाद फिर जगी कानूनगो रामकुमार यादव के परिजनों को इंसाफ की उम्मीद
सुल्तानपुर24मई26*गंगा दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस बल को किया गया ब्रीफ*
कौशाम्बी24मई26*आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लाक अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्षों को सौंपी मतदाता सूची!*