औरैया09अप्रैल*यदि बस स्टैण्ड तक नहीं आयीं रोडवेज बसें तो होगा आन्दोलन*
*सवारियों को बीच में उतारकर हाईवे से ही निकल जाती है बसें, छात्र हित संगठन ने समस्या के निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय दिया*
*औरैया।* रोडवेज की बसें शहर के अंदर डिपो/बस स्टैण्ड तक आये बिना ही सवारियों को दयालपुर चौराहा व खानपुर दौराहे पर उतारकर हाईवे से ही इटावा निकल जाने पर शहरवासियों का आक्रोश अब घरातलीय स्वरूप ले चुका है। बीते कुछ दिनों से छात्र हित संगठन लगातार हाइवे से ही गुजर जाने वाली बसों को शहर के अंदर बस स्टैण्ड तक आने की मांग को लेकर प्रयास कर रहा था। आज शनिवार को संगठन के छात्रों ने एआरएम आर. एस. चौधरी को रोडवेज बसों के अंदर स्टैण्ड तक आने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के अध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर इस समस्या का कोई निस्तारण नहीं किया गया तो मजबूरन छात्र हित संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान अनिकेत शुक्ला, अनुज पाठक, शिव राठौर, अक्षत द्विवेदी, रीशू दुबे, आकांशू दुबे, अश्वनी तिवारी, अंशुल सिंह, वैभव बाजपेई, नमन गहोई, अमन, रिषभ सहित दो दर्जन से अधिक छात्र मौजूद रहे।
More Stories
नैनीताल 27 अक्टूबर 26*नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने पर लगी रोक
लखनऊ 27 अक्टूबर 26**रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया नें की आगामी चुनाव रणनीति की घोषणा*
मथुरा 27 अक्टूबर 24*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध (अल्प्राजोलम पाउडर) सहित किया गिरफ्तार ।*