पंजाब09अप्रैल*प्राईमरी स्कूल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 9 अप्रैल (शर्मा): अबोहर देहाती बल्लुआना के डीएसपी अवतार सिंह, सदर थाना प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर द्वारा चोरी करने वाले आरोपियों व नशा बेचने वालों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एएसआई दयालचंद ने प्राईमरी स्कूल ढाणी ठाकरदास में चोरी करने वाले एक आरोपी शशनप्रीत उर्फ जसनप्रीत पुत्र गुरनाम सिंह वासी बल्लुआना को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर सामान बरामद करवाया जायेगा। मिली जानकारी अनुसार ढाणी ठाकर के प्राईमरी स्कूल की मुखध्यापिका परमजीत कौर के बयानों के आधार पर स्कूल में चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 24, 4.4.2022 भांदस की धारा 457, 380 आईपीसी के तहत सरकारी प्राईमरी स्कूल के कम्प्यूटर कमरे का ताला तोड़कर कम्पयूटर व लैपटॉप चोरी करने का मामला दर्ज किया था। सदर थाना प्रभारी इंद्रजीत कौर व एएसआई दयालचंद ने इस मामले में एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से रिमांड के दौरान कई खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी