कौशाम्बी07अप्रैल*मॉडल के रूप में किया जाएगा गांव का विकास-केशव प्रसाद मौर्य*_
_*जनपद आगमन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत*_
_*अझुवा कौशाम्बी* प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद कौशाम्बी सिराथू प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों आमजनमानस ने जगह जगह माल्यर्पण कर जोरदार तरीके से स्वागत किया उत्तर प्रदेश सरकार में दूसरी बार डिप्टी सीएम बने केशव प्रसाद मौर्य सिराथू क्षेत्र के लोकप्रिय नेता है और जिले की जनता उन्हें अपना लाल मानती है जैसे ही डिप्टी सीएम का काफिला लेहदरी पुल से आगे निकला स्वागत कार्यक्रम शुरू हो गया देवीगंज,कड़ा धाम, सयारा, सिराथू ,सैनी में पुनीत मौर्य,वेद प्रकाश पांडेय ,सैनी प्रधान प्रतिनिधि श्रवण पटेल रिंकू केसरवानी के नेतृत्व और कसिया में भी जोरदार तरीके से स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है_
_डिप्टी सीएम सर्वप्रथम कड़ा धाम के आदिशक्ति शीतला माता के मंदिर में पहुंचे और कडा वासिनी शीतला माता का दर्शन कर पूजा अर्चना की है ततपश्चात उनका काफिला सयारा गेस्ट हाउस पहुंचा जहां उपमुख्यमंत्री ने तथागत गौतम बुद्ध,सम्राट अशोक,डॉ भीम राव अंबेडकर,सरदार वल्लभ भाई पटेल,पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमाओं में माल्यर्पण कर पार्टी पदाधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं से मिल कर उनका हाल चाल लिया है पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांव का विकास रूपी मॉडल तैयार हो रहा है गांवों को विकास के रास्ते पर अग्रसर किया जाएगा रूपरेखाएँ तैयार हो रही हैं शीघ्र ही क्रियान्वन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि सिराथू उनका गृह जनपद है विशेष ध्यान दिया जाएगा।एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर हमले और आरोपियों के बारे में अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा समाजवादी पार्टी जल्द ही समाप्त पार्टी बन जाएगी अखिलेश को एक आरोपी के बारे में खुले तौर पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए वह एक पूर्व सीएम है गोरखनाथ मंदिर पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले को सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर पकड़ लिया वह आतंकवादी संगठनों से जुड़ा था उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका बयान सस्ता और निंदनीय है आपको ज्ञात हो अखिलेश यादव ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर हमले के मामले से निपटने पर सवाल उठाया था सपा प्रमुख ने जांचकर्ताओं से आरोपी की मानसिक स्थिति पर ध्यान देने को कहा था_
_हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर उन्होंने कहा कि समयाभाव के कारण अभी एक एक कार्यकर्ता से नही मिल पाए शीघ्र सिराथू आकर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। सिराथू पैतृक घर पहुंचने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की माता ने आरती उतार कर मुंह मीठा कराया और उनकी लम्बी उम्र और सफलता की कामना की है इस दौरान उपस्थित समर्थकों ने जमकर केशव प्रसाद मौर्य जिंदाबाद के नारे लगाए है।

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*