इटावा04अप्रैल*आदर्श स्कूल इकदिल में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ नये शिक्षा-सत्र का शुभारम्भ*
इकदिल, इटावा- आदर्श प्राथमिक विद्यालय एवं इंडियन एकेडमी मोहल्ला कायस्थान इकदिल में नये शिक्षा-सत्र के शुभारम्भ के अवसर पर माँ सरस्वती जी की पूजा-अर्चना की गयी । इस मौके पर प्रबन्धक राम अवतार तिवारी व प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने माँ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण किया । प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये विद्यालय स्टाफ पूरी कोशिश करेगा साथ ही संस्कारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा । इस अवसर पर रिचा तिवारी, सुमन चौहान, सुशीला देवी, दामिनी शुक्ला, स्वेच्छा राजपूत, राखी यादव, जया मिश्रा, फिजा, अंजली यादव, लक्ष्मी, रानी देवी आदि स्टाफ मौजूद रहा ।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*