[4/2, 12:01] Basudev Yadaw Ayodhya: *मरीजों को बाहर से दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आदेश*
*लखनऊ*
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को एनआईसी भवन में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से टीकाकरण की समीक्षा की। निर्देश दिए कि अस्पतालों में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड, एक्सरे तथा जांच से संबंधित अन्य सभी उपकरणों को पूरी तरह क्रियाशील रखें। चिकित्सालयों के प्रवेश स्थल पर व्हील चेयर व स्ट्रेचर पर्याप्त मात्रा में रखें। चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों से अच्छा व्यवहार करें। रोगियों को बाहर की दवाएं लिखने वाले चिकित्सकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
[4/2, 12:01] Basudev Yadaw Ayodhya: *अप्रैल में तीन बार मिलेगा फ्री राशन-सीएम योगी*
*लखनऊ*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर ब्लाक के जनकपुर गांव में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी ग्रामीण सरकारी योजनओं से वंचित नहीं रहेगा। उसे अप्रैल माह में तीन बार सरकारी राशन मिलेगा। सीएम योगी ने रतननाथ दलीचा मंदिर व शिवमंदिर का शिलान्यास किया।
[4/2, 12:01] Basudev Yadaw Ayodhya: *सीएम योगी का बड़ा आदेश, मठ-मंदिर और धर्मशालाओं को नहीं देना होगा कोई टैक्स*
*लखनऊ*
उत्तर प्रदेश की विधानसभा के इतिहास में 37 साल बाद दोबारा सत्ता में वापसी करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजपोशी के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे तो उनकी शारीरिक भाषा में कृतज्ञता का भाव साफ दिखा। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कृतज्ञता का ज्ञापन मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं के अतिरिक्त धार्मिक ट्रस्टों को कामर्शियल दर से गृहकर-जलकर की वसूली मुक्त कराने की घोषणा के रूप में किया। मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को अयोध्या में मंडलीय समीक्षा बैठक कर रहे थे।
More Stories
मुजफ्फरनगर26अक्टूबर26*मुजफ्फरनगर के विश्व विख्यात वर्धमान हॉस्पिटल में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीते चैंपियन के खिताब,,
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम