औरैया 02 अप्रैल *चैत्र नवरात्र पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू*
*फफूंद,औरैया।* चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन कस्बा के बाबरपुर रोड पर स्थित दुर्गा मन्दिर से शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पुजारी नाथूराम व कलश यात्रा में श्रीमद् भागवत सप्ताह के कथावाचक वृंदावन धाम से पधारी साध्वी संगीता कृष्णप्रिया सहित स्थानीय महिलाएं, पुरुषों व बच्चों ने शामिल होकर भगवान की महिमा का गुणगान किया। श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा स्थल से निकाली गई कलश यात्रा सबसे पहले अस्थल मन्दिर पर पहुची, उसके वाद ख्यालीदास समाधी होती हुई महावीर धाम मन्दिर पहुची, वहां से पवित्र कलशों में सरोवर का जल भरा गया, और कलशों को श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह स्थल पर स्थापित किया गया। कथा सप्ताह के शुभारंभ मौके पर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति भी दी गई, जिसमें सर्व समाज कल्याण व हर तरफ शांति की प्रार्थना की गई। हवन यज्ञ में पूर्णाहुति देने के लिए स्थानीय श्रीमद् भागवत सप्ताह के आयोजकों, सामाजिक सदस्यों ने अपनी श्रद्धा की आहुति डाली। वहीं कथावाचक साध्वी संगीता कृष्णप्रिया ने संगत को सत्य कथाओं का ज्ञान देने के साथ उनकी अहमियत भी समझाई। उन्होंने कहा कि जिस गांव पंचायत में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाता है उसके कण-कण में पवित्रता आ जाती है। जहां तक कथा के ज्ञान के प्रसार की आवाज जाती है, वहां का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो जाता है। वहीं जो लोग इन कथा का ज्ञान प्राप्त करते हैं, उनका जीवन धन्य हो जाता है। कथा के ज्ञान से इंसान के मन को शांति मिलती है और मन में पैदा होने वाले दूषित विचारों का अंत हो जाता है। उन्होंने संगत से कथा का पूरा ज्ञान प्राप्त करने की पेशकश की और अपने भविष्य के मार्ग को साफ रखने की सलाह दी।

More Stories
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ