कौशाम्बी01अप्रैल*बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीना हराम…अजय सोनी*
*समर्थ किसान की मासिक बैठक में बढ़ती महंगाई एवं जन समस्यायों पर हुई चर्चा*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में सम्पन्न हुई। इस दौरान बढ़ती महंगाई और जन समस्यायों को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कुछ बड़े उद्योगपतियों को भारी आर्थिक फायदा पहुंचाने के नियत से आवश्यक वस्तुओं में महंगाई दर बढ़ाई जा रही है। आगे कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि से महंगाई दर रोज बढ़ रही है और गरीबों का जीना हराम है। लोगों को दो जून के निवाले के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है जबकि देश के कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को भारी आर्थिक फायदा हो रहा है। इससे देश में अमीरों एवं गरीबों के बीच भारी अंतर पैदा हो रहा है। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार जिम्मेदार है और इसका हिसाब आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता करेगी।
इसी के साथ बैठक में मौजूद पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र केसरवानी ने बताया कि ग्राम भीटी मजरा पूरब शरीरा में सिंचाई की नाली ध्वस्त हो गई है जिसके चलते सैकड़ों बीघा जमीन असिंचित पड़ी है। इसी तरह ग्राम घोसरा एवं ग्राम भीटी मजरा पूरब शरीरा में काफी दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप्प है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। आगे कहा कि इन समस्यायों के समाधान के लिए कई कई बार प्रशासन को लिखकर दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इससे उक्त गांवों की तमाम जनता नाराज है। मासिक बैठक में तीरथ लाल मौर्य, संजीत सरोज, सुरजीत वर्मा, फूलचंद्र लोधी, परिहार लोधी, राजू कोटार्य आदि मौजूद रहे।
More Stories
सहारनपुर27 अक्टूबर 26*थाना मण्डी पुलिस का बड़ा एक्शन, एक वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार;
सहारनपुर 27 अक्टूबर 26*ए आर ओ खाद विभाग अश्वनी मिश्रा से मिला पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न वार्डों की समस्या का करवाया निस्तारण
पूर्णिया बिहार 27 अक्टूबर26* पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानकीनगर लूट कांड के दो आरोपी मधेपुरा से गिरफ्तार,