रायबरेली1अप्रैल22*जिला अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नीता साहू ने लिए ताबड़तोड़ दो फैसले*
रायबरेली ज़िला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नीता साहू द्वारा लिए गए ताबड़तोड़ दो फैसलों से जिला अस्पताल के हड़कंप मच गया। अस्पताल परिसर में लंबे समय से चल रहे अवैध साइकिल स्टैंड की वसूली को खत्म कर निःशुल्क कर दिया। वही परिसर में बने रैन बसेरे के ठेके को निरस्तकर निःशुल्क कर दिया गया है। इस फैसलों से जनमानस में ख़ुशी साफ देखी जा सकती है वही अवैध साइकिल स्टैंड व रैन बसेरा संचालकों के चेहरों पर मायूसी जरूर देखने को मिल रहा है। इस सभी मामलो पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नीता साहू ने बताया है की पिछले कई सालों से अस्पताल परिसर में दबंगो द्वारा जबरदस्ती साइकिल स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थीं। अस्पताल में आने वाले गरीबो के इलाज़ के लिये 1 रुपये का पर्चा बनवाते है वही उन्होंने स्टैंड के नाम पर 10 रुपये देने होते थे। वही रैन बसेरे में बाहरी लोगों के शराब पीने के साथ ही साथ अन्य शिकायतों के बाद रैन बसेरे के ठेके को निरस्त कर दिया गया है वही तीमारदारों के लिए सभी सेवाएं निःशुल्क कर दी गयी है।
बाइट–नीता साहू, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रायबरेली
*रिर्पोट जिला ब्यूरो राजपाल सिंह यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*
बांदा 11 मई 26*अतर्रा में ‘वैल वैल्यू स्मार्ट स्टोर’ का भव्य शुभारंभ,