पंजाब27मार्च*महिला को शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, एक बच्चे की मां बनाया
थाना खुईयांसरवर पुलिस ने किया मामला दर्ज
अबोहर, 27 मार्च (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर ने महिला के बयानों के आधार पर उसके साथ शादी का झांसा देकर बच्चे की मां बनाने के मामले में मुकदमा नं. 36, 26.03.2022 भांदस की धारा 376, 506 आईपीसी के तहत वरिंद्र कम्बोज पुत्र मुंशी राम वासी खुईयांसरवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मैडम राजवीर कौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही महिला के 164 के बयान दर्ज करवाये जायेंगे। महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है। उसे तलाक के बाद आरोपी वरिंद्र कुमार कम्बोज ने शादी का झांसा देकर फंसा लिया। वरिंद्र कुमार हैल्थ डिपार्टमैंट में काम करता है। जब वह गर्भवती हुई तो महिला ने उससे शादी के लिए कहा लेकिन वरिंद्र कुमार उसे लारे लगाता रहा । इसी दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया जो अब दो माह का है। वरिंद्र कुमार पुत्र मुंशी राम व उसके परिवार वालों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। उसने पहले ही फाजिल्का के एसएसपी क्राईम एंड वूमैन अवनीत कौर सिद्धू से मामले की जांच करने की अपील की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब पंजाब में आप की सरकार आई तो उसने मुख्यमंत्री के घर के बाहर आत्मदाह करने की सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
फोटो:1, पीडि़त महिला बच्चे के साथ व फाईल फोटो पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें…
अयोध्या 20 अप्रैल 26*कम्पोजिट विद्यालय के अध्यापकों एंव बच्चों ने निकाली स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली
लखनऊ20 अप्रैल 26* बहिन, बेटी की गला घोंटकर हत्या करने वाले भाई बाप गिरफ्तार