लखनऊ25मार्च*सीएम पद की योगी ने ली शपथ, डिप्टी सीएम बने केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक*
*लखनऊ* योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभाल ली हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक के तौर पर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे भाजपा विधायक दल की बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी। उन्हें विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव नवीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना ने रखा। इसका अनुमोदन सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, रामनरेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, नंदगोपाल नंदी ने किया।
*: इन्होंने ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ*
मनकेश्वर सिंह, दिनेश खटीक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलक अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार,बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर अनूप प्रधान बाल्मीकि, प्रतिमा शुक्ला राकेश राठौर गुरु, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और
विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
*इन मंत्रियाें ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद की शपथ ली*
नितिन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जयसवाल और संदीप सिंह, गुलाब देवी, गरीश चंद यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण सक्सेना ,दयाशंकर मिश्रा दयालु ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पद शपथ ली।
राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा और संजय निषाद बने कैबिनेट मंत्री
राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय ,आशीष पटेल और संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
*नंदी, भूपेंद्र, अनिल राजभर, जितिन ने ली शपथ*
नंद गोपाल नंदी, भूपेंद्र चौधरी और शिवपुरी से विधायक चुने गए अनिल राजभर और जितिन प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली। *नथन पटेल पत्रकार* *अखंड भारत संदेश समाचार* *पत्र कौशांबी 9415256811*

More Stories
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7..30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर25जून26*सत्ता के गलियारों में शोर अभी बाकी है,*कहानी अधूरी है, कई किरदारों की बारी अभी बाकी है।*
मोहाली पंजाब25जून26*मोहाली के जीरकपुर में पति को जेल से बाहर निकालने का झांसा देकर एक महिला से गैंगरे*प किया