कौशाम्बी23मार्च*तियरा जमालपुर में लाखों का घोटाला*
*विभागीय अधिकारी जानकर भी बने अनजान*
*कौशाम्बी।* विकास खण्ड मंझनपुर के ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान को अभी प्रधान बने साल भी नहीं हुए उसने विभागीय अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर लाखों रुपए का घोटाला कर दिया है जिला प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि यह ऐसी अनोखी ग्राम पंचायत है जिसका विकास कागजों पर हो रहा है स्थिति की जानकारी लेने पर इस प्रधान ने अभी कोई विकास नहीं किया बल्कि सरकारी खजाने से रकम निकालकर अपनी झोली भरने में लगा है।
स्ट्रीट लाइट का लाखों रुपए गबन कर लिया है लेकिन पूरी ग्राम पंचायत में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है , योगी सरकार के विकास कार्यों के मंसूबों में पानी फेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है जिससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
फिलहाल लोगों ने आला अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है। अब देखना यह कि क्या आला अधिकारी मामले को संज्ञान में लेकर भ्रष्टाचारी प्रधान को बेनकाब करते हैं या फिर सब हवा हवाई ही साबित हो जायेगा या इसी तरह यह प्रधान योगी सरकार के द्वारा विकास कार्यों को कागज में दिखाकर अपनी झोली भरता रहेगा। यह अधिकारियों पर बहुत बड़ा सवाल है।
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*