कौशाम्बी23मार्च*लकड़हारों ने आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को काटकर किया धराशाही**
*शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाही*
*मुंह बंद रखने के लिए लकड़ी माफिया के द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाई जाती है मोटी रकम की गड्डी*
*कौशाम्बी।**पिपरी थाना क्षेत्र के मेंडवारा गांव में लकड़ी माफियाओं ने आधा दर्जन से अधिक हरा फलदार महुआ का पेड़ काटकर धराशाही कर दिया है। लकड़ी माफिया हरे पेड़ों को काटकर आरा मशीन पर पहुंचाकर उसके बदले मोटी रकम अर्जित कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी कोई कार्यवाही करे उसके पहले ही जिम्मेदार अधिकारियों तक लकड़ी माफियाओं के द्वारा मोटी रकम की गड्डी पहुंचा दी जाती है जिससे शिकायत के बावजूद लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध जिम्मेदार अधिकारी शिकंजा नही कसते हैं जिसके चलते लकड़ी माफिया बेखौफ तरीके से हरियाली को सफाचट करने में लगे हुए हैं और अधिकारियों की मिलीभगत से अपने काम को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। लगातार दो दिनों से मेंडवारा गांव में बेखौफ लकड़ी माफिया हरे पेड़ों पर इलेक्ट्रानिक मशीन एवं कुल्हाड़ी चलाकर हरे पेड़ों को धराशाही करने के बाद अवैध तरीके से संचालित हो रही क्षेत्रीय आरा मशीन पर ले जाकर बिक्री करते हैं जिसके एवज में भारी रकम अर्जित करते हैं। ग्रामीणों ने हरे पेड़ों की कटान को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध सकारात्मक कार्यवाही नही हुई।
*राजकुमार पत्रकार पूरामुफ्ती 9621639625*
More Stories
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, राहुल व प्रियंका को हिरासत में लिया गया*