गोंडा 16 मार्च *दबंग व्यक्ति ने अभिलेख फाड़कर ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई
कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत तहसील से चंद मीटर की दूरी पर मंगलवार को एक दबंग व्यक्ति द्वारा सरकारी अभिलेख फाड़कर ग्राम पंचायत अधिकारी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामला कस्बा कर्नलगंज के गोण्डा-लखनऊ हाईवे से जुड़ा है। यहां के निवासी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस को आन लाइन तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि वह विकासखण्ड हलधरमऊ के ग्राम पंचायत बरबटपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे वह विकास खण्ड कार्यालय हलधरमऊ जाने के लिये घर से बाहर अभिलेख लेकर निकला था। उसी बीच पड़ोस का ही एक व्यक्ति पहुंचा और हाथ से बैग छीनकर उसमें ग्राम बरबटपुर के आवास लाभार्थियों का रखा अभिलेख फाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर गाली देते हुये मूका थप्पड़ से मारने लगा। तब तक उसकी पत्नी सहित अन्य लोग पहुंच गये और छुड़ाये। जिस पर वह जान से मार डालने की धमकी देते हुये चला गया। वहीं पीड़ित ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि उसने डायल 112 पर काल किया,पुलिस मौके पर पहुंची मगर कोई कार्रवाई नही किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*