February 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी14मार्च*होली पर्व पर आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध होगी कड़ी कारर्वाई--डीएम*

कौशाम्बी14मार्च*होली पर्व पर आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध होगी कड़ी कारर्वाई–डीएम*

कौशाम्बी14मार्च*होली पर्व पर आसामाजिक तत्वों के विरूद्ध होगी कड़ी कारर्वाई–डीएम*

*होली एवं शबे बरात के त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाये जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न*

*कौशाम्बी* जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में होली एवं शबे बरात के त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से मनाये जाने हेतु जनपद के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने होली के मद्देनजर जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेर्श दिये उन्होने जनपद के संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नजर बनाये रखने एवं आसामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है।

उन्होने कहा कि होली पर्व पर आसामाजिक तत्वों के द्वारा अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कारर्वाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 17 और 18 मार्च को होली का त्यौहार पूरे जनपद में शान्ति और सौहार्द के साथ मनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर होली पर्व पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का निदेर्श दिया है।

उन्होने होलिका दहन वाले स्थानों की साफ-सफाई कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। उन्हेाने ढीले, लटकते एवं जजर्र विद्युत तारों को तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत को दिया है। उन्होने पानी की टंकियों के पाइप के लीकेज को तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश अधिशासी अभियंता जल निगम को दिया है जिलाधिकारी ने कहा है कि नवीन व विवादित स्थल पर होलिका दहन का प्रयास नहीं किया जायेगा। शरारती तत्वों द्वारा होलिका में छप्पर गुमटी/लकड़ी आदि डालते हुए पाये जाने वालों के विरूद्ध कड़ी कारर्वाई की जायेगी। उन्होने कहा कि होलिका का दहन समय से ही किया जाय तथा धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जाये। किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाई जाये ऐसे लोगों के मकान व घरों पर रंग व कीचड़ न फेंके जायें जो दूसरे सम्प्रदाय से तालुक रखते हैं। महिलाओं से अश्लील हरकत करने वालों के विरूद्ध कड़ी कारर्वाई की जायेगी इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सभी उप जिलाधिकारीगण सभी पुलिस क्षेत्राधिकारीगण जिला आबकारी अधिकारी अधिशासी अभियंता विद्युत सभी थाने के थानाध्यक्ष जनपद के सम्भ्रान्त नागरिकगणों के साथ-साथ सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का एसपी ने दिया निर्देश*

*कौशाम्बी* पीस कमेटी की बैठक में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने सभी क्षेत्राधिकारियों थानाध्यक्षों एवं अन्य लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर होली पर्व पर असामाजिक तत्वों को फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने एवं जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन न चलायें।

 

Taza Khabar