इटावा11मार्च*राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की प्रदेश कार्यसमिति का चुनाव 13 मार्च को मुरादाबाद में होगा*
इकदिल, इटावा, राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव 13 मार्च को मुरादाबाद में होगा । उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ इटावा के जिलाध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार व महामन्त्री एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सुशील सम्राट ने बताया कि प्रशासनिक राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्रा द्वारा चुनाव की घोषणा की गई है । उनके द्वारा चुनाव अधिकारी इटावा जिलाध्यक्ष करुणाकर त्रिपाठी व बाँदा जनपद अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल को नामित किया गया है । उक्त परिपेक्ष में चुनाव अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्ष व महासचिव व आजीवन सदस्य उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाग लेने हेतु आमन्त्रित किये गये है । इसके अतिरिक्त चुनाव अधिकारियों द्वारा अन्य साधारण सदस्यों से अपील की जा रही है कि वह साधारण सदस्य के स्थान पर आजीवन सदस्यता चुनाव से पूर्व ग्रहण करके चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं । महामन्त्री एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सम्राट ने समस्त अभिकर्ताओं से 13 मार्च को मुरादाबाद पहुँचने की अपील की है ।

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*