कौशाम्बी08मार्च*दुराचार अपहरण हत्या करने वाले दरिंदो को मृत्यु दंड दिए जाने की मांग*
*चित्रकूट जनपद के मऊ थाना अंतर्गत एक किशोरी को अगवा कर बलात्कार हत्या की घटना से आक्रोशित ब्राह्मण समाज ने किया आंदोलन*
*कौशांबी* चित्रकूट जनपद के मऊ थाना अंतर्गत बरहा कोटवा गांव में खेतों की ओर शौच क्रिया को गई एक किशोरी को अगवा करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया है जब किशोरी ने बलात्कार का विरोध किया तो दरिंदों ने बड़ी बेरहमी से किशोरी की हत्या कर दी है किशोरी का अपहरण रेप के बाद हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद ब्राह्मण एकता परिषद सहित क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो उठे हैं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है दुराचार अपहरण हत्या करने वाले लोगों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग के साथ पीड़ित बालिका के परिजनों को सुरक्षा और मुआवजा दिए जाने की मांग आंदोलन कारी कर रहे हैं
कौशांबी थाना क्षेत्र के विजिया चौराहे पर एकत्रित सैकड़ों लोगों ने किशोरी के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए चित्रकूट पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है वक्ताओं ने कहा कि पुलिस की लचर व्यवस्था के चलते अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और अपराधी बेखौफ हैं अपराधियों को मृत्यु दंड दिया जाना आवश्यक है आंदोलन करने वालों में ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी अमित कुमार त्रिपाठी पूर्व प्रधान अंकित कुमार त्रिपाठी एडवोकेट अजय मिश्रा शशिकांत त्रिपाठी मनदीप अवस्थी श्रवण कुमार मिश्रा शिव बाबू पांडेय अरविंद कुमार नीतीश मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे

More Stories
कानपुर नगर25जून26*कानपुर में IMA का विशेष पोषण वितरण कार्यक्रम | टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट |
कानपुर नगर25जून26*कानपुर की यातायात व्यवस्था पर नागरिक मंच का बड़ा कदम | डीसीपी ट्रैफिक को सौंपा ज्ञापन |
लखनऊ25जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*